गुरुग्राम से मानेसर स्थित मारुति सुजुकी प्लांट में गति शक्ति मल्टी मॉडल कार्गो ट्रेन का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मारुति सुजुकी के एमडी सीईओ हिशासी ताकेशी, हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संबोधित किया। 50 नई वंदे भारत और 100 पैसेंजर ईएमयू गाड़ियों की घोषणा की गई है।