फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डिस्काउंट को लेकर हुई कहासुनी में क्लब के मैनेजर को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
जिम ट्रेनर गिरफ्तार, पांच फरार, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बर्थ डे पार्टी में मौज मस्ती करने के बाद क्लब मैनेजर की ओर से डिस्काउंट न दिए जाने पर उस पर गोली चला दी। गोली उसके पैर में लगी। घायल मैनेजर के बयान पर सदर थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मारपीट, शस्त्र अधिनियम व जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है। सीआईए सेक्टर दस थाना पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि उसके अन्य साथी फरार हैं।
मूलरूप से झज्जर के सिलानी गांव का रहने वाला सुरेन्द्र एक जिम में ट्रेनर है। बुधवार की रात को उसकी जन्म दिन की पार्टी थी। पार्टी मेंं अपने दोस्तों के साथ जमकर मौज मस्ती की। जहां पर डॉकयार्ड क्लब के मैनेजर ने शिकायत के माध्यम से बतलाया कि डिस्काउंट के ऊपर हुई कहासुनी के कारण दो-तीन गाड़ियों में आए 15-20 व्यक्तियों द्वारा उनसे गाली गलौज की गई। एक लड़के ने जान से मारने की नीयत से इसके ऊपर 3-4 फायर कर दिए। जिसमें एक गोली उसके पैर पर लगी। शिकायत के आधार पर थाना सदर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
विज्ञापन





मामले की जांच के दौरान सीआईए टीम ने सुरेंद्र गिरफ्तार किया है। अन्य पांच लोग फरार हैं। मुख्य आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस को गोली चलाने वाले की तलाश है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा कि वारदात में इस्तेमाल हथियार लाइसेंसी था या गैर लाइसेंसी था।
विज्ञापन




जल्द ही सब होंगे गिरफ्तार

एसीपी अपराध वरुण दहिया ने बताया कि मामले की जांच सीआईए दस की टीम जांच कर रही है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अन्य की तलाश की जा रही है । जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें