फर्रुखनगर। थाना क्षेत्र फर्रुखनगर में डी-कांत होटल के पास रहने वाले एक क्लीनिक संचालक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान वार्ड नंबर-12 निवासी जयवीर (35 वर्ष) के रूप में हुई है। जयवीर जमालपुर रोड पर डी-कांत होटल के पीछे स्थित मकान में रहता था। वह जमालपुर रोड पर जीएस हेल्थ केयर नाम से क्लीनिक संचालित करता था। 17-18 मई की रात युवक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थाना फर्रुखनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से पैसों के लेनदेन को लेकर परेशान चल रहा था। संवाद