फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हिपा गुरुग्राम में मनाया गया स्वच्छता उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
महानिदेशक के नेतृत्व में अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान
विज्ञापन

गुरुग्राम। हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (हिपा), गुरुग्राम ने शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान में सक्रिय सहभागिता कर स्वच्छ भारत मिशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। भारत व हरियाणा सरकार द्वारा 17 सितंबर से शुरू की गई इस पहल के अंतर्गत हिपा के महानिदेशक मनोज यादव के नेतृत्व में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारी, संकाय सदस्य, कर्मचारी और प्रशिक्षु स्वेच्छा से श्रमदान कर सफाई और सौंदर्यीकरण में जुटे। अभियान में डॉ. नीरजा मलिक, रेखा दहिया, जितेन्द्र कुमार, ज्योति नागपाल तथा हिपा के सभी कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। महानिदेशक मनोज यादव ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन की गतिविधि न होकर जीवनशैली का हिस्सा बननी चाहिए। कार्यक्रम में नगर निगम गुरुग्राम का भी सहयोग रहा जिससे यह अभियान सामूहिक जनांदोलन का रूप लेता गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें