-सेक्टरों में लोगों ने सफाई कर स्वच्छता का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर शहर के कई इलाकों में लोगों ने स्वच्छता अभियान चलाया। सेक्टर-3, 5 और 6 के पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ के नेतृत्व में सेक्टर-4 और 7 के चौराहे के पास लोगों ने सफाई की। इस दौरान जमा कूड़े को हटाया गया। लोगों ने नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाने और आसपास सफाई रखने का संकल्प लिया। सेक्टर-99ए स्थित हैबिटेट सोसाइटी के लोगों ने भी आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दलबीर सिंह के नेतृत्व में लोगों ने अभियान में हिस्सा लिया। वहीं, सेक्टर-40 में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अभिमन्यु यादव के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सेक्टर के अलग-अलग हिस्सों में लोगों ने सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।