गुरुग्राम। शहर में बुधवार को बारिश के बाद हुए जलभराव के बाद नगर निगम विशेष सफाई अभियान को तेज कर दिया है। शनिवार को वॉर्ड नंबर 10 के कादीपुर क्षेत्र में पार्षद महावीर यादव के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार ने नागरिकों से संवाद किया और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई के साथ-साथ गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स और सेकेंडरी कचरा कलेक्शन पॉइंट्स को साफ करा रहा है। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया के नेतृत्व में अतिरिक्त निगमायुक्त यश जालुका और रविंद्र यादव, संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार, विशाल कुमार, डॉ. जयवीर यादव और सुमित कुमार लगातार क्षेत्रों का दौरा रहे हैं। ब्यूरो