सोहना। घेंघोला गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान एचडीएफसी सीएसआर फाउंडेशन के तत्वावधान में चलाया गया। अभियान के दौरान फाउंडेशन की करीब 16 सदस्यों ने केंद्र के अंदर व बाहर सफाई की। सदस्यों ने गांव को साफ सुथरा रखने की शपथ भी दिलाई। इसके अलावा फाउंडेशन द्वारा गांव में स्वच्छता रैली भी निकाली गई। जिसमे ग्रामीणों को सफाई का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कॉर्डिनेटर गौरव, सुपरवाइजर ज्योति, गिरीश, सरपंच जवाहर, समाजसेवी नरेंद्र फौगाट, विनोद, फातिमा आदि मौजूद रहे। संवाद