फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिवाली पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। दिवाली के अवसर पर वार्ड-8 स्थित श्री मौनी बाबा गोशाला में एक एनजीओ की टीम ने स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान लोगों को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल दिवाली मनाने का संदेश दिया गया। टीम के सदस्यों ने लोगों को गोबर से बने दीये और अन्य सामान इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि गोबर के दीयों से पर्यावरण साफ रखने में मदद मिलती है। लोगों को प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई। टीम ने घरों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग रखने की जानकारी दी। गीले और सूखे कचरे को अलग रखने से उसका सही निपटान होता है। कार्यक्रम के माध्यम से समझाया गया कि छोटी अच्छी आदतें शहर को साफ रख सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें