फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्वच्छता और पेड़ों की छंटाई का कार्य किया

विज्ञापन
सेक्टर 99 ए में लोगों ने चलाया स्वच्छता अ​भियान
विज्ञापन
गुरुग्राम। न्यू गुरुग्राम में भगत सिंह यूथ क्लब और 99ए स्थित हैबिटेट सोसाइटी के निवासियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। यह अभियान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दलबीर सिंह बेनीवाल के नेतृत्व में हुआ। इलाके में स्वच्छता और पेड़ों की छंटाई का कार्य किया गया। सोसाइटी के मुख्य मार्ग पर खतरनाक ब्लाइंड कट और बेतरतीब टहनियां हादसों का कारण थीं। सरकारी विभागों की अनदेखी से सड़क पर दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ था। जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए निवासियों ने खुद यह जिम्मेदारी संभाली। क्लब सदस्यों ने सड़क किनारे की झाड़ियों और झाड़-झंखाड़ को साफ किया। ब्लाइंड कट पर दृश्यता में बाधा बन रहीं टहनियों की छंटाई की गई। इससे आवागमन सुरक्षित और सुगम बना दिया गया। अध्यक्ष बेनीवाल ने श्रमदान करने वालों का आभार व्यक्त किया और ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें