फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर को स्वच्छ, सुंदर और जिम्मेदार नागरिकों बनाने के उद्देश्य से मेरा गुरुग्राम स्वच्छ गुरुग्राम - मेरा गुरुग्राम मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत शनिवार और रविवार को गुरुग्राम के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य एवं पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव के नेतृत्व में गुरुग्राम में स्वच्छता की अलख जगाई जा रही है। शनिवार को यह अभियान शौर्य चक्र विजेता शहीद कैप्टन उमंग भारद्वाज चौक, सेक्टर-10ए, गुरुग्राम में आयोजित किया गया। वहीं, रविवार को गांव बेगमपुर खटोला में स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गांव की गलियों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख मार्गों की सफाई की गई। साथ ही ग्रामीणों को गीले व सूखे कचरे के पृथक्करण, प्लास्टिक के उपयोग से बचाव और स्वच्छ वातावरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें