मानेसर। औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में शनिवार को हुई तेज बारिश के बाद कई सेक्टरों में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर सड़कें पानी में डूबी नजर आईं, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई। बारिश के बाद जलभराव की समस्या को देखते हुए एचएसआईआईडीसी ने नालों की सफाई का काम दोबारा शुरू कर दिया है। निगम की ओर से उन स्थानों की भी पहचान की जा रही है, जहां हर बारिश में जलभराव की समस्या सामने आती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मानेसर में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। संवाद