बादशाहपुर। सेक्टर-53 और 56 के बीच स्थित डिवाइडिंग रोड के किनारों पर लंबे समय से जमा मिट्टी और धूल को हटाने का कार्य अभियान के तहत किया जा रहा है। निगम की इस पहल से सड़क पर जमा धूल प्रदूषण से राहत मिलने लगी है और सड़क किनारे साफ-सुथरा दिखाई देने लगा है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे सड़क किनारों पर कचरा या निर्माण सामग्री न डालें। संवाद