फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। रबूपुरा से उटरावली जाने वाले बंबे की सफाई और मरम्मत का काम शुरू हो गया है। बंबे में उगी खरपतवार को हटाने के साथ किनारों की सफाई कराई जा रही है। जिन स्थानों पर बंबे की पटरी या अन्य हिस्सों में मरम्मत की जरूरत है, वहां भी काम कराया जा रहा है। खरपतवार अधिक होने के कारण बंबे की स्थिति खराब हो गई थी। इस बंबे से आसपास के गांवों के किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचता है। सफाई और मरम्मत का काम पूरा होने के बाद पानी की आपूर्ति सुचारु होने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र के किसानों को राहत मिलेगी।