फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: व्यापारी मोहल्ले में ईंट उतारने के दौरान दो पक्षों में हुए झगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। वार्ड-15 में व्यापारी मोहल्ले में शुक्रवार को ईंटें उतारने के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष की शिकायत पर पटौदी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वार्ड-15 निवासी आसिम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को दोपहर को पड़ोसी गब्बर अपने मकान के निर्माण को लेकर ईंटों की ट्राॅली मंगवाई थी। गली की चौड़ाई कम होने के कारण उन्होंने गब्बर से ईंटों को मस्जिद के प्लाॅट के सामने उतारने के लिए कहा। इसी दौरान गब्बर की खालिद से कहासुनी हो गई। थोड़ी देर बाद खालिद अपने साथ अन्य साथियों को लेकर आया और उनके घर में घुसकर डंडे, लोहे की राॅड और ईंटों से हमला कर दिया। हमले में उनके पिता हनीफ, बड़े भाई याकूब और उनको चोटें आई है। जांच अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें