फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर पालिका अधिकारियों व इनेलो नेता के बीच झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने नेता को हिरासत में लिया, समर्थक भी थाना परिसर पहुंचे
विज्ञापन

नगर वासियों ने प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल, काटे 33 चालान

संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। नगर पालिका प्रशासन द्वारा बुधवार को चलाए गए अतिक्रमण हटाओ के दौरान जमकर विवाद हुआ। रमजान माह में चले अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर नगरवासियों में पहले ही नाराजगी थी। जबकि नगर पालिका कर्मचारियों की कार्यशैली को देखते हुए विवाद होना भी स्वाभाविक लग रहा था। इस दौरान प्रशासन की टीम द्वारा अतिक्रमण को लेकर 33 चालान किए गए।
प्रशासन की टीम जब नगर के लखपत चौक पर स्थित इनेलो नेता के प्रतिष्ठान से अतिक्रमण हटाने लगी तो विवाद हो गया। जो इतना तूल पकड़ गया कि नगर पालिका प्रशासन के अधिकारी और इनेलो नेता, समर्थकों और स्थानीय लोगों के बीच जमकर नोकझोंक हो गई। स्थिति को समझते हुए नगर पालिका के अधिकारी ने एसडीएम को सूचना दी। एसडीएम ने भी तुरंत पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस पहुंचने से भीड़ एकत्रित हो गई। करीब 20 मिनट तक नगर पालिका प्रशासन और इनेलो नेता राकेश गर्ग के बीच तीखी बहस हुई। पुलिस नेता को हिरासत में लेकर थाने में ले आई, जहां नगरवासी भी पहुंच गए। हालांकि बाद में एसडीएम के ही निर्देश पर नेता को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नगरवासियों ने प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान को रमजान माह में उचित नहीं ठहराया। नगर के दुकानदारों, फल सब्जी विक्रेता और रेहड़ी वालों का कहना है कि रमजान माह में ईद की खरीदारी ज्यादा होती है। ऐसे में बाजारों में भीड़ स्वाभाविक है। प्रशासन द्वारा नगर में पार्किंग के लिए कोई स्थान चिन्हित नहीं किया गया है। फल सब्जियों की रेहड़ी लगाने वालों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रशासन सिर्फ एक सीमित दायरे में एकतरफा कार्रवाई करता है। अतिक्रमण करने वाले बड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं करता। उन्होंने बताया कि प्रशासन की टीम ने जबरन उनका चालान भी काट दिया, जिन्होंने कोई अतिक्रमण नहीं किया था। पालिका कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार करते हुए सामान को जब्त किया। टीम लखपत चौक पर पहुंची तो अतिक्रमण को लेकर एक स्थानीय दुकानदार और नगर पालिका कर्मचारियों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक तरफ से अधिकारी पहुंचे तो दूसरी तरफ से इनेलो नेता राकेश गर्ग। जब प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने का प्रयास हुआ तो इनेलो नेता ने विरोध तेज कर दिया। फिर काफी देर तक नोकझोंक हुई। एसडीएम को सूचना मिली तो पुलिस को सूचित किया। नगर पालिका प्रशासन की ओर से इनलो नेता राकेश गर्ग के विरुद्ध पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई। एसडीएम संजीव कुमार का कहना है कि नगर में किसी का भी अवैध कब्जा है तो प्रशासन का डंडा चलेगा। बाधा उत्पन्न करने पर नियम अनुसार कार्रवाई भी होगी। उन्होंने कहा कि बुधवार को भी उनके ही आदेश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। बता दें कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा बुधवार को नूंह पटौदी चौक से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। पूरे अभियान के दौरान 33 चालान किए गए।
फोटो:-इनलो नेता को साथ ले जाती पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें