फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मतदाता सूची में दावे-आपत्तियां अब 30 सितंबर तक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समय-सारणी में बदलाव किया है। अब नागरिक 30 सितंबर तक मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। प्राप्त दावे व आपत्तियों का निपटारा 28 अक्तूबर तक किया जाएगा और 6 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने जिलावासियों से अपील की है कि वे प्रारंभिक मतदाता सूची में अपना और परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम जरूर जांच लें। नाम, पते या अन्य विवरण में किसी तरह की गलती होने और किसी नाम को लेकर दावा या आपत्ति होने पर निर्धारित समय में आवेदन करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें