गुरुग्राम। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को जिले के सभी 1504 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में मतदाताओं से दावे और आपत्तियां प्राप्त की गईं। अब तक नाम शामिल करने के लिए 36,980 फॉर्म-6 प्राप्त हुए हैं। नाम हटाने के लिए 1,617 फॉर्म-7 और मतदाता सूची में विवरण संशोधन के लिए 36,772 फॉर्म-8 जमा किए गए हैं। जिलाधिकारी उत्तम सिंह ने जिलावासियों से अपील की है कि वे प्रारंभिक मतदाता सूची में अपना और अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम जांच लें। ब्यूरो