फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस ’ अभियान की शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन
रैली में सांसद दीपेंद्र ने सरकार पर साधा निशाना, सरकार बनने पर बुढ़ापा पेंशन 6000 करने का किया दावा
विज्ञापन







अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ शनिवार को फर्रुखनगर अनाज मंडी से ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस ’ अभियान की शुरूआत की। रैली को संबोधित करते हुए राज्य सभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा का युवा देश की सुरक्षा और विकास में सबसे आगे था। लेकिन भाजपा ने सत्ता में आने के बाद हरियाणवी युवा को प्रगति के रास्ते से भटकाकर बेरोजगारी के दलदल में धकेल दिया। जो हरियाणा विकास की पटरी पर देश में सबसे तेज गति से दौड़ रहा था, उसे पटरी से उतर कर मौजूदा सरकार ने बदहाली, महंगाई, पलायन, भ्रष्टाचार, अपराध और नशे के कुचक्र में फंसा दिया।

सांसद फर्रुखनगर में ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस ’ अभियान की शुरुआत के मौके पर हुई जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनसभा का आयोजन युवा नेता धर्मेंद्र द्वारा किया गया था। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव, विधायक राव दानसिंह, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, युवा नेता वर्धन यादव, जगदीश यादव, एमएल रंगा समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार बनने पर जनता के लिए खुलेगा खजाना



हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने पर योग्यता के आधार पर खाली पड़े सभी 2 लाख पदों को पक्की भर्ती करके भरा जाएगा। बुढ़ापा पेंशन को बढ़ाकर 6000 रुपया महीना किया जाएगा। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन, हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, गरीब, दलित व पिछड़े परिवारों को 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट, 500 रुपये में सस्ता गैस सिलिंडर और किसानों को एमएसपी की गारंटी दी जाएगी।
विज्ञापन



जनसभा में जयदीप धनखड़, सुधीर चौधरी, धर्मेंद्र, गजे सिंह कबलाना, सुनीता वर्मा, मुकेश सैनी, मनीष खटाना, पंकज डावर, एसीपी राजवीर जाखड़, पाल चौधरी, मुकेश शर्मा, अनिल पाल्हावास, जीता प्रधान, अमरजीत प्रधान, सुभाष गुर्जर, हितेश गुलिया, चौधरी संतोष सिंह, दिनेश ठेकेदार, योगेश यादव, सुरेश कटारिया, मुकेश सैनी, प्रदीप, नीरज यादव, रोहताश नंबरदार, शेखर, देहर सिंह तंवर आदि नेता भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें