फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहिरा सोसाइटी के आवंटियों का एसटीपी कार्यालय पर प्रदर्शन, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पैसा देकर भी फ्लैट मिलने से वंचित सेक्टर-68 स्थित माहिरा सोसाइटी के आवंटियों ने सोमवार को वरिष्ठ नगर योजनाकार (एसटीपी) कार्यालय प्रदर्शन किया। इस मामले की चंडीगढ़ में मंगलवार को होने वाली सुनवाई में शामिल होने की मांग को लेकर एक ज्ञापन एसटीपी कार्यालय में सौंपा।
विज्ञापन

बैंक गारंटी सहित अन्य दस्तावेज में गड़बड़ी पाए जाने के चलते माहिरा सोसाइटी के बिल्डर का लाइसेंस निदेशक टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ने रद्द कर दिया था। साथ ही बिल्डर पर दो मुकदमे भी दर्ज करवाने के आदेश दिए, जिसके बाद मुकदमा भी दर्ज हुआ। हरियाणा भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (हरेरा) ने बिल्डर के खाते भी फ्रीज कर दिए। इसके बाद प्रोजेक्ट का काम रुक गया। इसके साथ ही करीब 700 आवंटियों की समस्याएं भी बढ़ गईं। आवंटियों को फ्लैट मिलने में पहले ही निर्धारित समय से बहुत देरी हो चुकी है। आवंटियों का आरोप है कि बिल्डर ने यहां का पैसा कहीं और लगाया है। साथ ही प्रोजेक्ट से निर्माण सामग्री भी दूसरी साइट पर शिफ्ट कर दी है।
इन सभी के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटियों को जो सब्सिडी का पैसा मिला था उसे वापस लेने के लिए भी अब बैंक आवंटियों को नोटिस भेज रही है। इससे आवंटियों की चिंता और बढ़ गई है। इन्हीं सबके चलते उन्होंने सोमवार को सेक्टर-14 स्थित एसटीपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और मंगलवार को चंड़ीगढ़ मे होने वाली सुनवाई में उनको भी शामिल किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

एक आवंटी जय शर्मा ने कहा कि बिल्डर सेक्टर-68 स्थित साइट से सामग्री स्थानांतरित कर रहा है। इस पर डीटीपीसी को बिल्डर को सख्त निर्देश देने चाहिए। सोसाइटी के ही ध्रुव, सचिन, सुनील ने कहा कि खरीदारों को सुनवाई में भाग लेने की अनुमति दी जानी चाहिए जिससे वह विभाग के एसीएस अरुण गुप्ता को सीधे अपनी समस्याएं बता सकें।
विज्ञापन

----
फोटो संख्या-13- सेक्टर-14 स्थित वरिष्ठ नगर योजनाकार कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए सेक्टर-68 स्थित माहिरा होम्स सोसाइटी के आवंटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें