फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 45 डिग्री पहुंचा शहर का तापमान, दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन




मौसम विभाग के अनुसार पूरे हफ्ते गर्मी का सितम जारी रहेगा, 1 से 2 डिग्री की होगी बढ़ोतरी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। साइबर सिटी में पिछले तीन दिनों से झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। रविवार को शहर का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह धूप से बचने के लिए लोग दुपट्टा, छाता आदि का इस्तेमाल करते दिखाई दिए वहीं दोपहर को शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे हफ्ते गर्मी का सितम जारी रहेगा। शहर का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सोमवार को शहर में आसमान साफ रहेगा वहीं अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रविवार को सुबह नौ बजे से धूप के कारण सड़कें सूनी हो गई और लोगों ने घरों में रहना मुनासिब समझा। शाम चार बजे के बाद लोग घरों से निकले। इसके अलावा रविवार को शहर की हवा भी खराब रही। जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 251 रहा। शहर में सबसे ज्यादा वायु गुणवत्ता सूचकांक सेक्टर-51 में 327 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन हीट वेव चलने की अनुमान
मौसम विभाग की ओर से अगले पांच दिन हीट वेव चलने का अनुमान है। विभाग की ओर से लोगों को धूप से बचने, हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनने, सिर को कपड़े, टोपी, छतरी से ढकने, शिशुओं, बुजुर्गों और पुरानी बीमारी से पीड़ित लोगों को धूप के सीधे संपर्क में न आने की सलाह दी गई है।

पिछले हफ्ते ऐसे बढा तापमान

दिन न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान

सोमवार 27 डिग्री सेल्सियस 41 डिग्री सेल्सियस

मंगलवार 26 डिग्री सेल्सियस 41 डिग्री सेल्सियस

बुधवार 24 डिग्री सेल्सियस 42 डिग्री सेल्सियस

बृहस्पतिवार 28 डिग्री सेल्सियस 42 डिग्री सेल्सियस

शुक्रवार 27 डिग्री सेल्सियस 44 डिग्री सेल्सियस

शनिवार 28 डिग्री सेल्सियस 44 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें