फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शहर का एक्यूआई 274 दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर में प्रदूषण के स्तर में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को गुरुग्राम का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 247 रहा, जबकि रविवार को यह 296 दर्ज किया गया था। इस तरह एक दिन में एक्यूआई में 49 अंकों की गिरावट आई है। इसके साथ ही शहर की हवा खतरनाक श्रेणी से निकलकर मॉडरेट श्रेणी में पहुंच गई है। हालांकि, प्रदूषण का स्तर पूरी तरह सामान्य नहीं हुआ है और कुछ इलाकों में अब भी हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर के चार वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से एक पर एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया गया है। ग्वाल पहाड़ी निगरानी केंद्र पर सबसे अधिक 304 एक्यूआई रहा। वहीं, टेरी ग्राम में 299, विकास सदन में 227 और सेक्टर-51 में सबसे कम 210 एक्यूआई दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें