फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तीज उत्सव में दिखी बच्चों के हाथों की कलाकारी..

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी क्लब में दो दिवसीय तीज मेले का आयोजन हुआ। मेले में कई स्टॉल लगाए गए। एक नई पहल के तहत एनजीओ के बच्चों ने हाथ से बनी वस्तुओं का स्टॉल लगाया। इस स्टॉल पर फ्रिज के चुंबक, बोतलों का पुनः उपयोग कर बनी उपयोगी वस्तुएं थीं। सजावट की अन्य चीजें भी यहां उपलब्ध थीं, जिसने सभी का ध्यान खींचा। एनजीओ की संस्थापक शीतल और अभिलाषा ने बताया कि सभी वस्तुएं बच्चों ने स्वयं बनाई हैं। सोसाइटी के लोगों ने बच्चों के काम को सराहा और सामान खरीदकर उन्हें प्रोत्साहित किया। श्वेता गुप्ता, डॉली, नेहा, दीपाली भारद्वाज और अंजू शर्मा ने बच्चों को ये चीजें बनाने में मदद की। यह मेला रविवार दोपहर 1 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें