नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आयोजित गुरमति कैंप के समापन समारोह के अवसर पर बच्चों ने गुरबाणी कीर्तन और कंठस्थ बाणियों का पाठ कर संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब स्थित भाई लखी शाह वणजारा हॉल में आयोजित समारोह में विभिन्न केंद्रों से विद्यार्थी पहुंचे। इस मौके पर दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका, महासचिव जगदीप सिंह काहलों और धर्म प्रचार कमेटी के चेयरमैन जसप्रीत सिंह करमसर ने कहा कि बच्चों का उत्साह और गुरबाणी सीखने के प्रति उनका समर्पण बेहद प्रेरणादायक है। ब्यूरो