फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बाल दिवस प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

विज्ञापन
जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी।
विज्ञापन
फोटो - जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी।
विज्ञापन

नूंह। बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित इन प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक, रचनात्मक और बौद्धिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच प्रदान करना है। उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष अखिल पिलानी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जीएस मलिक ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सोलो डांस, गायन, देशभक्ति ग्रुप सॉन्ग, हरियाणवी रागनी, रंगोली, मेहंदी, पोस्टर मेकिंग और क्विज सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। जिला बाल कल्याण अधिकारी अनिल दहिया ने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेना बच्चों के आत्मविश्वास और सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है। लेखाकार उदय चंद ने बताया कि 21 से 24 अक्टूबर तक 22 प्रतियोगिताएं 48 ग्रुप में आयोजित की जा रही हैं। 23 अक्टूबर को ग्रुप-2 की प्रतियोगिताएं होंगी। संवाद


जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें