फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बाल महोत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से जारी तीन दिवसीय मंडल स्तरीय बाल महोत्सव-2025 का शुभारंभ सिविल लाइन स्थित जॉन हॉल में किया गया। मुख्य अतिथि सुषमा गुप्ता, मानद महासचिव, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद, चंडीगढ़ ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश शास्त्री, मंडल बाल कल्याण अधिकारी गुरुग्राम ने की। जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डा ने बताया कि मंडल स्तरीय बाल महोत्सव तीन दिसंबर से पांच दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव के पहले दिन रेवाड़ी, गुरुग्राम एवं नारनौल जिलों के जिला स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त बच्चों ने ग्रुप डांस समूह 1, 2, 3, 4 और सोलो सॉन्ग समूह 2, 3, 4 की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें