नूंह। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नेहा गुप्ता ने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया और कहा कि शिक्षा ही समाज व देश की प्रगति का आधार है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया है कि वे बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता दें और बेटा-बेटी में भेदभाव न करें। नेहा गुप्ता तावडू के दीपालय स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहीं। इस कार्यक्रम में सीजेएम ने स्कूली बच्चों को बैग भी वितरित किए। संवाद