गुरुग्राम। सेक्टर-45 स्थित यूरो इंटरनेशनल स्कूल में रंगारंग डांडिया नाइट सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय परिसर में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद छात्र–छात्राओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में सजकर डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। ढोल और संगीत की ताल पर बच्चों और अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। डांडिया की लहरियों ने पूरे वातावरण को ऊर्जा और उमंग से भर दिया। डांडिया नाइट में विभिन्न प्रकार के खेल और फूड स्टॉल्स आकर्षण का मुख्य केंद्र बने। संवाद