नूंह। जिले में बेसहारा, लापता व जरुरतमंद बच्चों को अपने आंगन में आश्रय देने के साथ-साथ बेहतर शिक्षा भी दिपालय बालगृह द्वारा मुहैया कराई जाती है। यह शनिवार को दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम के बाद स्पष्ट हो गया। बालगृह के 5 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से सभी बच्चे अच्छे अंकों के साथ पास हुए है। बच्चों की सफलता पर बाल कल्याण समिति नूंह के चेयरमैन राजेश कुमार, सदस्य विनोद कुमार, संजय कुमार व ममता सिंह, बालगृह के इंचार्ज कासिम खान, चाइल्ड वेलफेयर आफीसर सरिता, काउंसलर अमिता, मुमताज, अब्दुल आदि ने बच्चों की सफलता पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। कासिम खान ने बताया कि बालगृह के बालक खालिद ने 90.6%, विष्णु ने 89.4%, सपना ने 81.8%, गुलफसा ने 80.6% और मुस्कान ने 80% अंक प्राप्त किए है। संवाद
फोटो: बालक खालिद, विष्णु, सपना, गुलफसा और मुस्कान।