फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इंडोर खेल महोत्सव में बच्चों-बुजुर्गों ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-70 स्थित ट्यूलिप आइवरी सोसाइटी में पांच से 12 जनवरी तक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सोसाइटी में रहने वाले तीन साल के बच्चे से लेकर 75 वर्ष के बुजुर्ग ने हिस्सा लिया। खेल महोत्सव में शतरंज, कैरमबोर्ड, टेबल टेनिस और ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोसाइटी के क्लब हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में निवासियों ने एकता और सामुदायिकता की भावना का प्रदर्शन किया। आरडब्ल्यूए के संयुक्त सचिव जीतेंद्र पाल सिंह ने कहा कि इस खेल महोत्सव का उद्देश्य सोसाइटी के लोगाें को खेलों के माध्यम से एक दूसरे से जुड़ने का मंच प्रदान करना था। आयोजन समिति में प्रदीप वधावन, कर्नल दिनेश कपूर, रश्मि अग्रवाल, ललित खन्ना आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें