गुरुग्राम। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में गांव सैदपुर की व्यायामशाला में आयुष विभाग की ओर से खेल एवं योग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग, व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम जिला आयुष अधिकारी डॉ. मंजू कुमारी के मार्गदर्शन व जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. विकास यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गांव के बच्चों और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजन के दौरान बोरी दौड़, हाथों पर चलने की प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए मटका दौड़, रनिंग, जंपिंग, सूर्य नमस्कार और विभिन्न योगासन प्रतियोगिताएं करवाई गईं। संवाद