पुन्हाना। सिंगार गांव में बाइक की टक्कर से 6 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुन्हाना में भर्ती कराया जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए नलहड मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल बच्चे के पिता की शिकायत नामजद बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में जुबैर निवासी सिंगार ने बताया कि 12 मई की सुबह 8 बजे के तकरीबन उसकी पत्नी पास के पेट्रोल पंप पर पानी के लिए गई थी। उसका 6 वर्षीय बेटा तैनूर भी उसके साथ था तभी सिंगार गांव की ओर से गांव निवासी आमिर तेज रफ्तार बाइक लेकर आया और बेटे को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से उनके बेटे तैनूर के पैर में फ्रैक्चर सहित शरीर के कई अन्य हिस्सों में चोटें आईं। संवाद