फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने तीन स्थानों पर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाबा संचालक,फर्जी डॉक्टर व बिना अनुमति सड़क खोदने वाले गिरफ्तारअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने बीते 24 घंटे के दौरान जिले में अलग-अलग तीन स्थानों पर छापामारी करके मानक के विपरीत खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया। दस्ते ने अलग-अलग थानों में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। एक मामले में जहां बिना अनुमति ढाबा संचालक शराब परोसते हुए पकड़ा गया। वहीं दूसरी जगह कई साल से फर्जी डिग्री के सहारे क्लीनिक चलाने वाले डाक्टर को धर दबोचा गया। एक अन्य मामले में बिना अनुमति सड़क की खोदाई करके उसमें केबल डालने वालों के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया गया है।

वारदात-एक

बिना अनुमति शराब परोसने पर ढाबा संचालक गिरफ्तार

गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम को पता चला कि मानेसर थाना क्षेत्र में एक ढाबा संचालक की ओर से बिना अनुमति शराब परोसी जा रही है। दस्ते ने अलीपुर चौक पर हरियाणा होटल पर छापामारी की। यहां खुलेआम खाना खाने वाले ग्राहकों को शराब परोसी जा रही थी। ढाबा संचालक से शराब परोसने का अनुमति पत्र मांगा गया तो संचालक अंशुल किसी तरह का कागज नहीं दिखा सका। मानेसर थाना पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अंशुल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन





वारदात-दो

फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार



गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने खेड़कीदौला थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में बिना डिग्री डॉक्टर की ओर से चलाए जा रहे क्लीनिक पर छापामारी की। जहां पर खान के नाम से अवैध क्लीनिक चल रहा था। दस्ते ने छानबीन की तो वहां पर किसी प्रकार का अनुमति पत्र नहीं मिला।
उड़नदस्ते में शामिल अधिकारी ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी गांव खांडसा में मोहम्मद हसन द्वारा मरीजों के सामने खुद को बीईएमएस डॉक्टर बताकर क्लीनिक चलाया जा रहा है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी के साथ संयुक्त टीम गठित कर गांव खांडसा में स्थित खान क्लीनिक पर रेड की गई। टीम के सदस्यों की ओर से क्लीनिक को चेक करने पर मौके पर भारी मात्रा में अंग्रेजी दवाइयां व मेडिकल उपकरण मिले। यहां इलाज के नाम पर मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। आरोपी फर्जी डॉक्टर मोहम्मद हसन के खिलाफ लोगों की जान जोखिम में डालकर व उन्हें गुमराह कर इलाज करने के आरोप में अभियोग दर्ज करवाकर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन




.................
बिना अनुमति सड़क खोदने का मामला दर्ज

गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ पालम विहार के सी-एक गेट के सामने खोदे जा रहे गड्ढे को लेकर छापामारी की। खोदाई करने वालों के पास नगर निगम की ओर से कोई भी अनुमति प्रमाण पत्र नहीं था। बिना सरकारी शुल्क जमा किए ही यहां केबल बिछाने का काम चल रहा था। दस्ते ने मौके पर संतोष मिश्रा और कमलेश नामक दो लोगों को दबोचा, टीम ने मशीन जब्त कर पालम विहार थाने में सरकारी सामान का नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें