फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राशन डिपो पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की छापामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोहना। कस्बे में मुख्यमंत्री गुलदस्ता कि राशन डिपो पर छापेमारी अभियान लगातार जारी है। इसके चलते बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम, जिला खाद्य आपूर्ति विभाग व नायब तहसीलदार ने शहर थाना पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत गांव खाईका के राशन डिपो पर छापेमारी की। डिपो होल्डर योगेश कुमार के राशन डिपो पर 38 कुंटल गेहूं 273 किलो चीनी मिली है। ऑनलाइन स्टॉक के अनुसार 141 क्विंटल गेहूं, 273 किलो चीनी होनी चाहिए थी। ऐसे में 103 कुंटल गेहूं कम मिला। जबकि बीते 9 मार्च को भी चेकिंग के दौरान 80 क्विंटल गेहूं और 80 किलो चीनी स्टॉक में थी। जिस डिपो पर छापेमारी हुई यहां पर दस्ते की ओर से पहले भी छापा मारा जा चुका है। इसके साथ ही तीन अन्य गांव के डिपो पर भी टीम छापा मार चुकी है। जहां पर राशन रिकार्ड के हिसाब से कम मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें