फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने अवैध बोरवेल किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू बिजली मीटर का किया जा था व्यवसायिक इस्तेमाल
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने नगर निगम की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को गांव उल्लावास में अवैध रूप से चल रहे बोरवेल का भंडाफोड़ किया। मौके पर एक टैंकर में बोरवेल से पानी भरा जा रहा था। इसके साथ ही घरेलू बिजली मीटर का व्यावसायिक तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। टीम की शिकायत पर सेक्टर-65 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव उल्लावास में अवैध रूप से बोरवेल चलाया जा रहा है। बोरवेल से टैंकरों में पानी भर कर सप्लाई किया जाता है। पूछताछ में पता चला कि शहर के विभिन्न इलाकों, सेक्टरों और सोसाइटियों में यहां से पानी सप्लाई दी जाती थी। टैंकर ही पानी सप्लाई का माध्यम होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने नगर निगम व बिजली विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए छापा मारा। मौके पर टैंकर में बोरवेल से पानी भरा जा रहा था। टीम ने बोरवेल को सील कर दिया है। बिजली विभाग ने जांच में पाया कि घरेलू मीटर का इस्तेमाल व्यावसायिक तौर पर किया जा रहा था। जांच कर आरोपी का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें