फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी निशा ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
- वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत कर सुविधाओं और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुरुग्राम नरेंद्र सूरा के मार्गदर्शन में मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-सह-सचिव निशा ने सेक्टर-4 स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत कर स्वास्थ्य, भोजन, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, मनोरंजन और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं और सुझाव भी सुने। निशा ने वरिष्ठ नागरिकों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से हर संभव विधिक सहायता और सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वृद्धजनों से जुड़ी सरकारी योजनाओं और कानूनी प्रावधानों का सही तरीके से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित, स्वस्थ और सम्मानजनक वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भविष्य में भी जरूरतमंद और कमजोर वर्गों के हित में ऐसे निरीक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें