गुरुग्राम। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए छात्रों की गूंज राष्ट्रव्यापी छात्र अभियान के तहत रविवार को गुरुग्राम में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान कांग्रेस के जिला शहरी अध्यक्ष पंकज डावर के नेतृत्व में चलाया गया। कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कोटा में छात्रों की समस्याओं और देश की शिक्षा नीति में सुधार की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी का छात्रों की गूंज अभियान मौजूदा शिक्षा व्यवस्था और सरकार की नाकामियों की पोल खोलता है। पंकज डावर ने कहा कि कोचिंग हब के रूप में प्रसिद्ध कोटा शहर में प्रतियोगी परीक्षाओं के बढ़ते दबाव, छात्रों की आत्महत्या और शिक्षा व्यवस्था में खामियों को लेकर राहुल गांधी ने यह राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है। ब्यूरो