फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शीतला माता मंदिर में होगी छठ पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
-पूजा को लेकर बैठक आयोजित, पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति की बैठक संयोजक बीएन लाल के कार्यालय में संपन्न हुई। सोमवार को आयोजित इस बैठक में छठ पूजा के आयोजन को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारी को जिम्मेदारियां सौंपी गई। श्री शीतला माता मंदिर के पार्किंग में छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष संजय सिंह को स्वागत एवं प्रबंधन, सचिव अजय सिंह को टेंट, लाइट एवं साउंड, उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय को कलाकार, सरोवर और साज सज्जा, महासचिव संत कुमार को प्रचार, नियंत्रण और स्वागत, कोषाध्यक्ष श्रीनिवास ओझा और सह कोषाध्यक्ष अनिल यादव कोष को स्वागत, डा. राम प्रकाश को एंबुलेंस और स्वास्थ्य सेवाओं और कृष्ण कुमार को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा वसंत शर्मा मंदिर व्यवस्था, रमेश गुप्ता, ओमप्रकाश, मनोहर, राज कुमार शर्मा, अवधेश शर्मा इत्यादि सरोवर निर्माण और नियंत्रण का कार्य देखेंगे इस बैठक की अध्यक्षता छठ पूजा कार्यक्रम संयोजक बी एन लाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें