फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चेतन और मयंक ने क्राफ्ट अकादमी को जितवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के द शिक्षियान स्कूल के क्रिकेट मैदान पर रविवार को 50 ओवर का मैच खेला गया। इसमें क्राफ्ट अकादमी की टीम ने आरजी क्रिकेट अकादमी की टीम को 3 विकेट से हरा दिया। आरजी अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 279 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए वंश ने 91, चिराग यादव ने 54 और भावेश ने 46 रन का योगदान दिया। क्राफ्ट अकादमी के विहान ने 3 और अंश व रोहन ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए क्राफ्ट अकादमी ने 39 ओवरों में ही मुकाबला जीत लिया। जीत में चेतन के 121 और मयंक बिष्ट के 95 रन का योगदान रहा। आरजी अकादमी की ओर से योगेश यादव ने 4 और अंकुर ने 3 विकेट लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें