गुरुग्राम। विश्व के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में शामिल आदित्य मित्तल ने फाउंडेशन चेस अकादमी में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अकादमी के 16 छात्रों के साथ शतरंज खेला। यह आयोजन छात्रों के लिए न केवल रोमांचक अनुभव रहा, बल्कि प्रेरणा का एक अद्भुत स्रोत भी बना। उन्होंने अपनी अद्वितीय रणनीति और खेल की गहरी समझ से विश्व शतरंज मंच पर भारत का नाम ऊंचा किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से बात करते हुए कहा कि शतरंज सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि सोचने और धैर्य रखने की कला है। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। संवाद