अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर ठगों ने सेक्टर 53 निवासी एक व्यक्ति काे फोन कर उनके बेटे का दुष्कर्म केस से नाम निकालने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित व्यक्ति ने साइबर थाना ईस्ट में शिकायत दी है।
पुलिस के अनुसार सेक्टर 53 निवासी नीरज शर्मा ने शिकायत में कहा कि उनके पास 27 अप्रैल को फोन आया था। उनके बेटे अदिन शर्मा गुरुग्राम की निजी कंपनी में काम करते हैं। 27 अप्रैल को वह राजस्थान गए थे। दोपहर में फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आप को राजस्थान पुलिस से बताया। कहा कि अदिन दुष्कर्म के केस में फंस गया है। वह थाने में है। अगर केस से बेटे का नाम निकालना है तो 50 हजार रुपये भेज दें। ठगों ने आवाज भी सुनाई। करीब तीन घंटे तक उसे फोन पर रखा। उनसे एक लाख पांच हजार रुपये ठग लिए ।