फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बीएमडब्ल्यू देने के नाम पर 27.5 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। बीएमडब्ल्यू कार देने के नाम पर 27.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। डीएलएफ फेज चार निवासी श्रेष्ठ शर्मा ने डीएलएफ सेक्टर 29 थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया कि दीपक, प्रशांत और अन्य से पुरानी बीएमडब्ल्यू एक्स-5 व फॉर्च्यूनर लेने की बात हुई थी। पीड़ित का कहना है कि अगस्त में दीपक कुमार उर्फ जिम्मी ने गाड़ी की जानकारी वाट्सएप पर भेजी थी। बातचीत होने पर आरोपी को 27.5 लाख रुपये भेज दिया था। आरोपी ने अपना दफ्तर गोल्फ कोर्स रोड डीएलएफ फेज पांच बताया था।
विज्ञापन

आरोपी का यह पता इंस्टाग्राम पर भी था। जब पीड़ित मौके पर गया तो वहां पर ऐसा दफ्तर नहीं पाया। आरोपी दीपक ने इस पर पीड़ित को नई बीएमडब्ल्यू एक्स-5 कार 80.93 लाख में देने के लिए कंपनी के मोहन कोआपरेटिव मथुरा रोड दिल्ली भेजा। जहां प्रशांत नामक युवक ने कार दिखाई, लेकिन पीड़ित को कार नहीं मिली। पीड़ित का कहना है कि पैसे वापस मांगने पर आरोपी धमकाता है। पीड़ित का आरोप है कि इसमें कुछ अधिकारी बीएमडब्ल्यू कंपनी के भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें