फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वीडियो लाइक का टास्क देकर ढाई लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
साउथ साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। यू-ट्यूब पर वीडियो लाइक का टास्क देकर घर बैठे रुपये कमाने का लालच देकर युवक से ठगी कर ली गई। पीड़ित का कहना है कि प्रीपेड टास्क में निवेश करने पर पहली दो ट्रांजेक्शन में तो उसे मुनाफे के साथ रिफंड मिला। बाद में 2 लाख 30 हजार रुपये निवेश करा लिए गए और रिफंड के नाम पर और रुपये मांगने लगे तो उसे ठगी का अहसास हुआ। साउथ साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार बादशाहपुर के रहने वाले अभिषेक का कहना है कि कुछ दिन पहले उसे व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया जिसमें पार्ट टाइम जॉब का ऑफर दिया गया था। मैसेज में लिखा था कि वीडियो लाइक का टास्क दिया जाएगा और इस पर आपको कमिशन मिलेगा। वीडियो लाइक करने पर युवक को 200 रुपये की पेमेंट मिली। फिर एक लिंक भेजकर उसे टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। इस ग्रुप में 4 लोग थे। फिर अभिषेक को टेलीग्राम ग्रुप में कुछ प्रीपेड टास्क करने को कहा गया। आरोपियों ने कहा कि आपको निवेश करने पर मुनाफे के साथ राशि वापस मिलेगी। 1 हजार रुपये निवेश करने पर उसे 1500 रुपये रिफंड मिले। फिर उसे 3 हजार रुपये निवेश करने को कहा गया तो 4500 रुपये रिफंड मिले। फिर 7 हजार का टास्क दिया और ये जमा करने पर कहा गया कि आपने गलती कर दी। फिर रिफंड के नाम पर और टास्क देकर निवेश कराते रहे लेकिन रिफंड नहीं दिया। इस तरह युवक से 2 लाख 30 हजार रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें