फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्टॉक मार्केट में निवेश कराने के नाम पर की 20 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दो आरोरियों को किया गिरफ्तार, 4 मोबाइल,10 सिम कार्ड व 3 डेबिट कार्ड बरामदअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गुरुग्राम। साइबर थाना ईस्ट पुलिस ने ज्यादा रिटर्न का लालच देकर स्टॉक मार्केट में निवेश कराने के नाम पर 20 लाख 38 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल,10 सिम कार्ड व 3 डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया है।

साइबर थाना ईस्ट पुलिस को बीती 23 मार्च को एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि जालसाजों ने ज्यादा रिटर्न का प्रलोभन देकर स्टॉक मार्केट में निवेश करने के नाम पर उससे लगभग 20 लाख 38 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान के निर्देशानुसार कार्य करते हुए साइबर थाना ईस्ट के प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार की टीम ने दो आरोपियों को जोधपुर से काबू किया। आरोपियों की पहचान राजस्थान के जोधपुर निवासी कुणाल सिसोदिया व राजस्थान के बीकानेर निवासी कैलाश धनचरण के रूप में हुई। आरोपियों से पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ठगी गई राशि में से 12 लाख रुपये की राशि आरोपियों द्वारा साइबर ठगों द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खाता में ट्रांसफर कराई गई थी। पुलिस टीम द्वारा इस केस में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें