फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: थाईलैंड पैकेज के नाम पर ठगे 1.21 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता ने ऑनलाइन टूर एजेंसी सर्च कर दी थी अपनी जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। थाईलैंड जाने का ऑनलाइन पैकेज सर्च करना एक महिला को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने महिला से 1.21 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
वाटिका सिटी सेक्टर-49 निवासी दीपाली गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 मई 2023 को ऑनलाइन थाईलैंड का पैकेज सर्च किया था। पीड़िता का कहना हैं कि टूर माई ट्रेवल्स डॉट काम पर अपनी जानकारी दी। इसके बाद कृष्णा सोनी नामक युवक का फोन आया और पैकेज के बारे में व्हाट्सएप पर जानकारी दी। पीड़िता का कहना है कि 7 जून 2023 को 20 हजार रुपये आरोपी द्वारा बताए गए खाते में भेज दिए। इसके बाद कई बार में अलग-अलग सेवाओं के लिए 121000 रुपये ले लिए। पैसे देने के बाद उसे पैकेज नहीं मिला और बाद में मोबाइल बंद कर लिया। शिकायत पर जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

-
लिंक भेजकर दो लाख रुपये ठगे
गुरुग्राम। एक महिला को लिंक भेजकर साइबर ठगों ने 216155 रुपये ठग लिए। सबीना सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मोबाइल पर एक अस्पताल में अपॉइंटमेंट लेने के लिए 19 अक्तूबर 2023 को फोन किया था। इसके बाद एक युवक ने काॅल कर अपॉइंटमेंट के लिए ओटीपी मांगा और यूपीआई आईडी देखने को कहा। पीड़िता ने बताया कि उसे समझ में नहीं आया कि वह क्या जानना चाहता है। व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक किया तो कुछ नहीं हुआ लेकिन अचानक ओटीपी और एक संदेश मिला। जिसमें उल्लेख किया था कि आपका बैंक खाता सत्यापन लंबित है और यूपीआई के साथ पूरा करें। पीड़िता ने बताया कि उसने जानकारी साझा नहीं की। 22 अक्तूबर को उसके दो बैक खातों से कई लेनदेन किए गए हैं। दोनों खातों से 216155 रुपये कट गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुरियर देने के नाम पर 97 हजार ठगे
गुरुग्राम। साइबर ठगों ने कुरियर देने का झांसा देकर एक युवक से 97000 रुपये ठग लिए। मेरठ यूपी निवासी रामवीर रामपुरा मानेसर में किराये पर रहता है। उसने पुलिस को शिकायत में बताया कि 12 नवंबर को अपने घर जा रहा था रास्ते में फोन पर मैसेज आया। इसमें पाया कि चार बार में कुल 97000 रुपये कट गए। पीड़ित ने बताया कि 7 नवंबर को उसके पास डीटीडीसी कंपनी से फोन आया कि उसका एक कुरियर भेजा जाना है। कोरियर वाले ने कहा कि यूपीआई पर दो रुपये भेजने होंगे, इस पर पीड़ित ने दो रुपये भेज दिया। इसके 15 मिनट बाद बैंक से फोन आया कि फ्रॉड हुआ है तो खाता बंद करा दें। इससे पहले 97 हजार रुपये अलग-अलग खाते में भेजे गए।
विज्ञापन

-
पापा का दोस्त बनकर ठगे 13 हजार
गुरुग्राम। साइबर ठग ने एक युवती से उसके पापा का दोस्त बनकर 13 हजार रुपये ठग लिया। आईएमटी मानेसर में एक निजी कंपनी में कार्यरत पवन कुमार ठाकुर ने बताया कि 14 दिसंबर को शाम छह बजे बेटी वैष्णवी ठाकुर के मोबाइल पर एक कॉल आया। आरोपी ने बेटी से बताया कि पापा ने नंबर दिया है। आरोपी ने अपने को वकील बताते हुए 2500 रुपये भेजने का झांसा भी दिया। फिर उसने एक फेंक संदेश भेजा और कहा कि गलती से उसके खाते में 25000 चले गए हैं, तुरंत वापस करो। पीड़िता ने अपना बैलेंस चेक किए बिना चार बार में 13000 पेटीएम कर दिए। जब खाते का बैलेंस जीरो हो गया तो ठगी का अहसास हुआ। मानेसर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें