गुरुग्राम। भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सारिणी बदली है। अब दावे और आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2026 है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 दिसंबर को होगा। डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि इसका उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध बनाना है। उन्होंने नागरिकों से नाम जांचने की अपील की। ब्यूरो