गुरुग्राम।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जनवरी में आयोजित होने वाली दसवीं व बारहवीं की प्री बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया है। इस संबंध में निदेशालय की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, 23 जनवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर अवकाश घोषित होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। इसमें कक्षा दसवीं की हिन्दी विषय की प्री बोर्ड परीक्षा जो पहले 23 जनवरी को होनी थी, अब यह परीक्षा 31 जनवरी को आयोजित की जाएगी। इसी के साथ बारहवीं की गणित, बॉयोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, एवं पब्लिक एडमिनिसट्रेशन विषयों की प्री बोर्ड परीक्षा अब 23 जनवरी की जगह 5 फरवरी को आयोजित की जाएंगी। संवाद