फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अगले तीन दिन बारिश के आसार...आसमान में छाए बादल

Wed, 02 Aug 2023 08:43 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

औसत बारिश के मामले में जून जुलाई में टूटा 30 सालों का रिकॉर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। तीन से पांच अगस्त तक कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी किया है।
बुधवार शाम से ही आसमान में बादल और हवाओं का चलना शुरू हो गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार से रविवार तक आसमान में बादल छाए रहेंगे, कुछ स्थानों पर हल्की और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। इस साल जून- जुलाई के महीने में गुरुग्राम में औसत बारिश के मामले में पिछले 30 साल का रिकाॅर्ड टूटा है। गुरुग्राम में जून में 30 वर्षों की औसत बारिश के मुकाबले 82.5 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। जुलाई में भी पिछले 30 वर्षों के मुकाबले 6.85 प्रतिशत बारिश अधिक हुई है।
विज्ञापन

कृषि एवं मौसम विज्ञान केंद्र शिकोहपुर के वैज्ञानिक डाॅ. मंजीत ने बताया कि इस साल गुरुग्राम में जून माह में बारिश 239.5 मिमी हुई है जो पिछले 30 वर्षों की औसत वर्षा से 82.5 प्रतिशत अधिक है। जुलाई महीने में मानसून के हरियाणा में आगमन के साथ जुलाई में बारिश 165.0 मिमी दर्ज की गई जो पिछले 30 वर्षों की औसत वर्षा से 6.85 प्रतिशत अधिक है। औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ का पश्चिमी छोर हिमालय की तलहटी के करीब चलता है और पूर्वी छोर अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में स्थित है।
विज्ञापन

मानसून ट्रफ का पश्चिमी छोर तीन अगस्त से दक्षिण की ओर स्थानांतरित होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के द्वारा भारी वर्षा छिटपुट स्थानों पर और हल्की/मध्यम वर्षा ज्यदातर स्थानों में 3, 4 और 5 अगस्त को उत्तरी हरियाणा और कुछ स्थानों पर दक्षिण हरियाणा में होने की संभावना है। मौसम विभाग के द्वारा गुरुग्राम के लिए तीन और पांच अगस्त को भारी वर्षा और गरज-चमक का येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें