गुरुग्राम। चेन्नई में आयोजित 41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में जिले के गांव साढ़राणा के खिलाड़ी हनी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। लड़कों के अंडर-18 वर्ग की 1000 मीटर दौड़ में हनी ने 2 मिनट 26.71 सेकंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। भाजपा गुरुग्राम के जिला महामंत्री मनीष सैदपुर ने कहा कि हनी यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर गांव और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस मौके पर मानेसर के मेयर डॉ. इंद्रजीत सिंह यादव, जिला पार्षद मनोज यादव और भाजपा जिला महामंत्री मनीष सैदपुर शामिल रहे। संवाद