फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क किनारे लगी रेहड़ियों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। सोहना नगरपरिषद की ओर से बृहस्पतिवार को सड़क किनारे लगी रेहड़ी संचालकों के चालान काटे गए। टीम ने ऐसे अतिक्रमणकारियों से हजारों रुपये का जुर्माना वसूला। परिषद की उक्त कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। नगर परिषद की टीम ने दमदमा चौक से लेकर देवीलाल खेल स्टेडियम तक कार्रवाई की। टीम ने सड़क किनारे लगाने वाली रेहड़ियों के चालान काटे। इनमें छोले भठूरे, चाय, मूंगफली, गन्ने का जूस, फल आदि की रेहड़ियां शामिल हैं। टीम ने कुल 9 चालान काटे हैं। वहीं, नगर परिषद की ईओ सुमनलता बताती हैं कि उक्त कार्रवाई नियमित रूप से चलती रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें