फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तेज आवाज में डीजे बजाने पर कटेगा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना पुलिस द्वारा किया गया जनता दरबार का आयोजन
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी

सोहना। रविवार को सोहना पुलिस द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। दरबार में सोहना कस्बे में जाम की समस्या से निजात पाने के लिए सड़कों को वनवे किए जाने और तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के चालान भी काटे जाने के आदेश दिए गए। सोहना शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा हर माह के पहले रविवार को जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को हल किया जाएगा। कस्बे की सुरक्षा चाक चौबंद रहेगी। जिसके लिए अधीनस्थ कर्मचारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। गश्त में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। इस अवसर पर व्यापार मंडल प्रधान अशोक गर्ग, पार्षद हरीश नंदा, पार्षद नीरज सिंगला, व्यापार मंडल संघ प्रधान मनोज बजरंगी, पार्षद परमिंदर, आर्य समाज स्कूल प्रबंधक सोहनपाल राघव सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें